
मढ़ौरा(सारण)।
अनुमंडल न्यायालय में अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति की सारण प्रमंडलीय इकाई की एक बैठक संपन्न हुई । प्रमंडलीय अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रमंडलीय युवा अध्यक्ष विकास कुमार सिंह के द्वारा अनुमंडल इकाई के पदाधिकारियों का चयन किया गया । सूची में वीरेंद्र कुमार सिंह संरक्षक, बबन कुंवर अध्यक्ष, राजेश कुमार सिंह उपाध्यक्ष, रमेश कुमार सिंह महामंत्री, शत्रुघ्न सिंह, जितेंद्र पांडे, बृज बिहारी सिंह संयुक्त सचिव, मनोज कुमार प्रसाद को कोषाध्यक्ष, गिरीश देव सिंह को संगठन मंत्री और सत्यदेव सिंह, प्रभुनाथ सिंह, रविंद्र पांडे, कौशल किशोर सिंह, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, धनंजय उपाध्याय, रमाकांत शर्मा, भगवान पांडे, प्रमोद सिंह को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया । इस अवसर पर प्रमंडलीय अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सिंह के साथ प्रमंडलीय उपाध्यक्ष लोकनाथ यादव, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, प्रदेश अध्यक्ष युवा रंजीत कुमार, प्रमंडलीय अध्यक्ष युवा विकास कुमार सिंह उपस्थित थे ।




Recent Comments