दैनिक खोज खबर/ अमनौर। पूर्व ज़िला पार्षद स्वर्गीय आशुतोष कुमार सिंह जी की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके धरहरा कला स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन उनके पुत्र एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रवक्ता ई. आदित्य सिंह द्वारा किया गया।श्रद्धांजलि सभा में परिजनों, शुभचिंतकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने स्वर्गीय आशुतोष कुमार सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व, समाजसेवा, जनकल्याण और क्षेत्र के विकास में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में समाजसेवी शिवेश सिंह, आशीष सिंह, मयंक सिंह, अजीत सिंह, लालू यादव, गोपाल सिंह, मोनू सिंह ,रामनरेश सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय आशुतोष कुमार सिंह जी का जीवन जनसेवा, सादगी और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक था। उनके द्वारा किए गए कार्य और आदर्श आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।