
मढ़ौरा एमओ को दी गयी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई
मढ़ौरा(सारण)। प्रखंड के एमओ विकाश रंजन के सेवानिवृति पर स्थानीय असोइया गांव में पूर्व चेयरमैन लक्ष्मी राय के व्यावसायिक प्रतिष्ठान के परिसर में समारोह पूर्वक भावभीनी बिदाई दी गई। वुधवार को असोइया में प्रखंड से जुड़े दर्जनों पीडीएस डीलरों ने पहुंचकर सेवानिवृत्त एमओ विकाश रंजन को भावभीनी विदाई और नए प्रभार में आये एमओ भगेरन साह का स्वागत समारोह किया। जिसमें सेवानिवृत्त एमओ को अंग वस्त्र व फूल मालाओं से ससम्मान भावभीनी बिदाई दी। उपास्थित लोगों ने एमओ विकाश रंजन के ब्यक्तित्व व कृतित्व की सराहना करते हुए मढ़ौरा में बनाये रखें एक आदर्श मिशाल के यादों को साझा किया और उनके स्वस्थ व दीर्घायु खुशहाल जीवन की अपनी कामना प्रकट की।इस मौके पर पूर्व चेयरमैन लक्ष्मी राय, शंकर भगवान ओझा, अंकित प्रसाद यादव, बच्चा कुमार सिंह, सुरेश साह, सुरेंद्र सिंह,बच्चा सिंह,सुरेंद्र द्विवेदी, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, रविन्द्र सिंह, पंचम राय, बालेश्वर पांडे, अखिलेश सिंह, प्रद्युम्न कुमार,शिवकुमार प्रसाद, उपेंद्र सिंह व अन्य थे।बता दे कि सेवानिवृत्त एमओ कार्यालय कर्मियों के साथ साथ पीडीएस डीलरों के बीच काफी लोकप्रिय रहे है । इन्होने अपने कुशल व्यवहार के अधिकारी के रूप में अपनी पहचान को स्थापित किया था।




Recent Comments