मझौलिया से राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-मझौलिया।।अगले 1 साल में बिहार के विभिन्न जिलों में 12 नए मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया जाएगा वर्ष 2019 का साल ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य के लिए मानव संसाधन चिकित्सकों की नियुक्ति पैरामेडिकल स्टाफ की बहाली समय आधारभूत संरचनाओं से बिहार का स्वास्थ विभाग पूरे देश में अलख जगाए गा उक्त बातें स्वास्थ्य मंत्री मोतीलाल हाई स्कूल स्टेडियम के मैदान में दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य महाकुंभ मेला का उद्घाटन के मौके पर कहीं उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे सांसद संजय जयसवाल सरपटिया विधानसभा के विधायक प्रकाश राय नॉर्टन के विधायक नारायण शाह पूजा गुप्ता पूर्वी चंपारण के भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम शंकर सिंह बेतिया भाजपा जिला अध्यक्ष गंगा पांडे भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेनू देवी आदि ने संयुक्त रूप से किया दीप प्रज्वलन के बाद स्वास्थ्य मेला से संबंधित किताब का लोकार्पण भी किया गया इसके पूर्व पूर्वी तथा पश्चिमी चंपारण के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वास्थ मंत्री मंगल पांडे सेटेलाइट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी मंत्री श्री पांडे ने बेतिया में बन रहे मेडिकल कॉलेज में lnt द्वारा काम में गति लाने की बात कही पर टेक जिला में जी एन एम एस का ट्रेनिंग सेंटर अनुमंडल स्तर पर विभिन्न प्रकार के ट्रेनिंग सेंटर 6 माह के अंदर तैयार करने की बात कही जो जीएनएम का ट्रेनिंग सेंटर का भवन बेतिया में बनकर तैयार हो गया है गरीब लाचार का सेवा करना ही भाजपा की प्राथमिकता है इसके लिए केंद्र बिहार सरकार संवेदनशील तरीके से काम कर रही हैं आयुष्मान भारत के तहत 500000 का निशुल्क इलाज गरीबों के लिए करने का लक्ष्य है 150 से अधिक दवाओं के दाम में कमी की गई है मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना के तहत चिकित्सीय सुविधा के लिए उन्होंने कई बिंदुओं पर प्रकाश डाला अंत में उन्होंने कहा कि आगामी 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा संकल्प रैली का उद्घाटन किया जाएगा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिए भाजपा कार्यकर्ता पंचायत के वार्ड स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाएं वहीं सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि 2017 में जब एनडीए की सरकार बनी तो स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के अनुरोध पर बेतिया मेडिकल कॉलेज बनाने की स्वीकृति मिली अब लोगों को इलाज के लिए पटना एवं बाहर नहीं जाना पड़ेगा बेतिया मेडिकल कॉलेज के लिए आधुनिक समुचित संसाधन चिकित्सीय सुविधा सभी प्रकार की जांच एवं 21 भवन बनकर तैयार है प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का पाखी कारण एवं रेलवे सुविधा में आम लोगों के लिए बेहतर कार्स किया गया है इस मौके पर मंचासीन सभी नेताओं ने अपनी अपनी बात कही वहीं स्वास्थ्य मेला में 27 काउंटर एवं अलग से दो काउंटर महिला पुरुष के लिए दवा वितरण करने के लिए लगाया गया था रजिस्ट्रेशन काउंटर पर महिलाओं का अधिक भीड़ रही सिविल सर्जन डीएन ठाकुर ने बताया कि 1 मार्च को भी 5:00 बजे तक स्वास्थ्य मेला में समुचित व्यवस्था रहेगी इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अमित कुमार चौबे भाजपा दक्षिण मंडल प्रखंड अध्यक्ष मनु बाबू कुशवाहा उत्तरी मंडल अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौरसिया किसान सभा का क्षेत्रीय एवं लोकसभा आईटी सेल के संयोजक सुशील जायसवाल प्रखंड उपाध्यक्ष कमल मुखिया शंभू भारती सुरेश साहा भाजपा जिला महामंत्री संजय जयसवाल कैप्टन राज नंदन सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे वहीं इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी विद्यानंद पासवान नियंत्रण कंट्रोल सेंटर काउंटर पर स्वयं विधि व्यवस्था संभाले रहे सिविल सर्जन डीएन ठाकुर पीएचसी प्रभारी अब्दुल सलाम साहब स्वास्थ्य प्रबंधक कुमार विशाल थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह समेत पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे वही मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में नानू सती चौक पर एस आई पंकज कुमार सिंह माधवपुर चौक पर थाना के सभी अधिकारी गश्त लगाते रहे ।