
देश ही नहीं दुनिया के सबसे प्रभावशाली में से एक है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : मनोज सिंह
मढ़ौड़ा(सारण) : भारत के इतिहास में पहली बार भारत देश को इस तरह के प्रधानमंत्री मिला है. जो देश ही नहीं दुनिया के सबसे प्रभावशाली में से एक है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज नयी भारत का निर्माण हो रहा है. उक्त बातें मढौरा विधानसभा क्षेत्र के खैरा बाजार से कृष्णा चौक तक पद यात्रा कर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे भाजपा नेता मनोज सिंह ने कही. पदयात्रा मे शामिल सैकड़ों की संख्या में लोग भाजपा का झंडा लेकर नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद का नारा लगाते कूच कर रहे थे।भाजपा नेता श्री सिंह कहा कि पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकी हमले के का जवाब पाकिस्तान में घुसकर वायुसेना के जवानों ने साढ़े तीन सौ आतंकियों को मार गिरा कर शौर्य का परिचय दिया है. आज पुरी दुनिया नरेंद्र मोदी व भारत सरकार के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास के मंत्रो के साथ पुरे देश में विकास का नया आयाम स्थापित किया कर नया कीर्तिमान स्थापित किया जा रहा है.

इस मौके पर चेतनरायन सिंह, बबलू मिश्र, ललन जयसवाल, उर्मिला देवी, आर्य सुमन्त, शत्रुघ्न शर्मा, लाल साहेब, राकेश सिंह उजाला, अनिल ठाकुर, मिठू महतो, राहुल कुमार, अजय सिंह, सुजीत सिंह समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता थे.





Recent Comments