
बारात में द्वार पूजा के दौरान डांस करने को लेकर दो पक्षो में विवाद
परसा-थाना क्षेत्र के पट्टी मुजौना गाँव में बीती रात बरात में द्वार पूजा के दौरान डांस करने को लेकर दो पक्षो में बिवाद हो गया।विवाद के दौरान थाना क्षेत्र के चकशबाज गाँव से आई बारातियो ने थाना क्षेत्र के अन्याय गाँव में पहुँच उपद्रव करने लगे।और विवाद के बाद बरात से ट्रैक्टर लेकर भाग रहा चालक के संतुलन खो देने के कारण सड़क किनारे दरवाजे पर बैठे एक 55 बर्षीय ब्यक्ति को चढ़ा दिया जिससे अधेड़ ब्यक्ति का घटना स्थल पर मौत हो गया।मृतक ब्यक्ति अन्याय गाँव निवासी चंद्रदीप माँझी बताया जाता है।

घटना को अंजाम देकर चालक ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल रहा।घटना के बाद परिजनों द्वारा उपचार के लिए स्मूदयिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।जहाँ चिकित्सक ने देख मृत घोषित कर दिया।मृत्यु की खबर मिलते ही पत्नी यशोदिया देवी पुत्र अरविन्द माँझी मुकुरधूज माँझी चन्दन माँझी पुत्री रेणु देवी नीतू देबी रिंकू देवी का रो रो कर बुड़ा हाल था।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुँच जनकारी लिया।घटना स्थल पर आक्रोशित लोगो द्वारा सोनपुर डीएसपी को बुलाने की मांग किया गया।डीएसपी अतुन दत्त के आने के उपरांत आक्रोशित लोगो को समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज गया।
*डीएसपी के पहल पर हुई शादी*
द्वार पूजा के दौरान डांस करने को लेकर हुई गंभीर विवाद में एक की मौत के बाद डीएसपी अतुन दत्त तथा थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह द्वारा आक्रोशित लोगो को समझा बुझा कर दूल्हा को कब्जे से बाहर निकाला गया।और पुलिस बल के उपस्तिथि में दूल्हा की शादी कराइ गई।दोनों पक्षो के बिच तनाव को देखते हुए घटना स्थल पर पुलिस बल तैनाथ किया गया है।
*मृतक के पुत्र ने दस लोगो पर कराई प्राथमिकी*
विवाद में मृतक चंद्रिप माँझी की मौत के मामले में मृतक का पुत्र अर्जुन माँझी ने दस बारातियो पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है।प्राथमिकी में बताया गया है कि तथा क्षेत्र के चकशबाज गाँव से थाना क्षेत्र के पट्टी मुजौना गाँव निवासी शम्भू राय के घर बरात आया था।बरात में द्वारपूजा के क्रम में डांस करने को लेकर विवाद हुआ।विवाद के दौरान बारातियो ने अन्याय गाँव में पहुँच लोगो को जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर गाली गलौज करने लगा जिसका बिरोध करने पर आधा दर्जन बारातियो द्वारा ईट पत्थर लाठी डंडे से प्रहार कर कई लोगो को घायल कर भागने लगे।भागने के क्रम में चकशबाज गाँव निवासी ट्रैक्टर चालक अनिल राय ने दरवाजे पर बैठे चन्द्रदीप माँझी के शारीर पर ट्रेक्टर चढ़ा दिया जिससे पिता की मृत्यु घटना स्थान पर होने की आरोप लगाया गया है।प्राथमिकी में चकशबाज गाँव निवासी अनिल राय दिलीप राय लाल बाबू राय सुनील राय कुणाल राय राजू राय गोलू राय ओसियर राय विक्की राय तथा हरेन्द्र राय को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
*पुलिस ने दो आरोपित को किया गिरफ्तार*
थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि बरात में डीजे बाजा पर डांस करने को लेकर विवाद किया गया।विवाद में एक ब्यक्ति की मौत हो गया है।विवाद को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।प्राथमिकी के अधार पर पहल करते हुए पुलिस ने लालबाबू राय और दिलीप राय दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है।




Recent Comments