गुरु तेगबहादुर की जयंती पर “रक्तवीर सीवान” ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

सीवान [01 अप्रैल ] गुरु तेग बहादुर की जयंती व वित्तिय वर्ष 2019 – 20 के शुभारम्भ के पावन अवसर पर सीवान के स्वैक्षिक रक्तदाताओं के समूह “रक्तवीर” के द्वारा सीवान सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।
इस मौके पर सरोज राम , मंटू कुमार यादव, दीपक कुमार प्रजापति, विकास कुमार गुप्ता, संजय प्रजापति, बबलू अंसारी, राहुल भगत, नीतीश कुमार, ब्रिज मोहन प्रसाद ने रक्तदान किया। वही आज सरोज राम का जन्म दिन होने के कारण रक्तवीर के द्वारा केक काट कर जन्म दिन सेलिब्रेट किया गया ।
इस मौके पर रक्तवीर के सक्रीय सदस्य पंकज गुप्ता, निलेश कुमार वर्मा, सतीश कुमार दूबे, डॉ सुधीर कुमार सिंह, नवीन सिंह परमार रोहित कुमार , ब्लड बैंक के मोहम्मद मोमिन, मल्लिका श्रीवास्तव, अर्चना दूबे, विरेंद्र कुमार पाण्डेय सहित रक्तवीर के दर्जनो सदस्य उपस्थित थें।वही इस मौके पर रक्तवीर प्रबंध समिति के सदस्य नीलेश कुमार वर्मा ने बताया कि हिन्दू नव वर्ष विक्रम संवत्सर 2076 के शुभारंभ के अवसर पर एक और रक्तदान शिविर ब्लड बैंक में आयोजित किया जाएगा ।
परमार मीडिया सीवान