भीमा बाबा की पुण्यतिथि पर होगा भंडारे का आयोजन

#परवेज अख्तर/सिवान:

सिवान : शहर के रघुहाता शिव मंदिर परिसर में 13 जून को

भीमा बाबा की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। इस मौके पर पूजा अर्चना

एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें शामिल होने

के लिए साधु संतों का आगमन हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर के

मठाधीश स्वामी आत्म रामानंद परमहंस करेंगे। इसकी तैयारी में

श्रीकृष्णा यादव, राजकुमार मांझी, शैलेंद्र सिंह, चंद्रमा यादव, विजय, धर्मसेना के प्रांत

सह संयोजक संदीप कुमार गिरि आदि लगे हुए हैं।