
भारी मात्रा में कास्मेटिक्स जब्त
मोतिहारी इंटर की परीक्षा में असफल हुए छात्रों द्वारा की गई बंदी को लेकर आरपीएफ की टीम ने इंसपेक्टर मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान यार्ड से भारी मात्रा में कास्मेटिक्स का सामान जब्त किया। लावारिस हालत में पड़े तीन झोले में फेयर एंड लवली व लकमे का पाउडर व क्रीम को जब्त किया। जो क्रमश: 180-124 पीस रखे गए थे।
बरामद सामान मेड इन पीआरएस था। प्रति डिब्बे की कीमत 199 रुपये अंकित था। बरामद सामान का अनुमानित मूल्य लगभग 75 हजार रुपए आंका गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त सामान को ट्रेनों से बाहर भेजने की भनक इंसपेक्टर को लगी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने उक्त स्थल की नाकेबंदी की।
जांच शुरू हुई इस क्रम में यार्ड से भारी मात्रा में इन सामान को जब्त किया गया। इस कार्रवाई के बाद आरपीएफ की टीम ने स्टेशन सहित विभिन्न ट्रेनों में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की। छापेमारी को लेकर तस्करों में हड़कंप मचा रहा। छापेमारी के दौरान सब इंसपेक्टर एलपी साह, ओमप्रकाश ठाकुर, कांस्टेबल राकेश यादव, जितेन्द्र प्रसाद, चंदन कुमार आदि मौजूद थे.
सौजन्य से:-CHAMPARAN NEWS




Recent Comments