भारी बारिश से ठहरी मुम्बई, अंधेरी में रेलवे ओवरब्रिज गिरा
दैनिक खोज खबर डेस्क
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत कई इलाकों में हो रही जोरदार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के कारण सड़को पर पानी भर आया है वही कुछ रेलवे स्टेशनों की पटरियों तक भी पानी पहुँच गया है।
रेलवे ट्रैक पर पानी आ जाने के कारण मायानगरी की रेलवे व्यवस्था पुरी तरह चरमरा गई है।

तस्वीर साभार : ANI
वही अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास एक रेल ओवर ब्रिज का हिस्सा रेलवे ट्रैक पर गिर गया है। इस कारण वेस्टर्न रेल लाइन पुरी तरह ठप हो गया है।

तस्वीर साभार : ANI
रेल अधिकारियों ने रेल परिचालन जल्दी शुरू करने के लिये काम शुरू कर दिया है मगर भारी बारिश के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नही है।
ब्रिज गिरने के कारण कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं।




Recent Comments