भारत बन्द का सारण में भी दिखने लगा असर, माने में NH जाम
दैनिक खोज खबर डेस्क, सारण
एससी एसटी एक्ट को ले सारण जिले में भी जाम का असर दिखने लगा है। शहर के भिखारी ठाकुर चौक पर सुबह में ही एससी एसटी एक्ट को ले बन्द करा रहे समर्थकों ने बांस रखकर सड़क जाम कर दिया।

वही शहर के कई शिक्षण संस्थानों व स्कूलों ने स्वतः ही अपने विद्यालय व संस्थानों के बंद किये जाने की जानकारी दी है।

एकमा थाना क्षेत्र के माने गांव में एनएच 85 को स्थानीय लोगों ने जाम कर दिया है। सड़क जाम कर रहे समर्थकों ने केंद्र सरकार से एससी एसटी एक्ट में किये गए हालिया संशोधन को वापस लेने की मांग की है।




Recent Comments