
सोनपुर। विधायक कार्यालय सोनपुर मे नगर मण्डल भाजपा द्वारा भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का 75वां जन्मदिन नगर भाजपा अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु के अध्यक्षता में मनाया गया।सभी कार्यकर्त्ताओ ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को दीर्घायु होने की कामना की।वरीय भाजपा नेता नरेश सिंह ने कहा की रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जन्म 10 जुलाई 1951 को उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के एक छोटे से गांव भभौंरा में एक किसान परिवार में जन्मे राजनाथ सिंह ने गांव की प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से भौतिकी में एमएससी किया,और मिर्जापुर के केवी एस स्नातकोतर महाविद्यालय में फिजिक्स के लेक्चरर बन गए।1975 के आपातकाल के दौरान 2 साल जेल में बिताया। नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु ने कहा की राजनाथ बाबु 1977 में पहली बार उत्तर प्रदेश के विधायक बने। पहली बार 1988 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। 1991 में उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री बने, 1999 में वाजपेई सरकार में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री बने,2000 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, 2003 में केंद्रीय कृषि मंत्री, 2014 में केंद्रीय गृह मंत्री बने, 2019 से केंद्रीय रक्षा मंत्री की जिम्मेवारी संभाली है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महिला संघ पुलिस भर्ती की शुरुआत की, एसएससी महिला अधिकारियों के कार्यकाल को 10 वर्ष से बढाकर 14 साल किया और प्रमोशन के अवसर भी बढ़ाएं। वह तीसरी बार लगातार लखनऊ से सांसद है और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहते हैं राजनाथ सिंह के जीवन की ओर देखने पर ये सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं लगती बल्कि एक सिद्धांतनिष्ठ संवेदनशील और समर्पित जन सेवक की कहानी उभरती है जो भारत को विश्व गुरु बनाने के सपने के साथ निरंतर कार्यरत है।मौके पर नमामिगंगे के जिला संयोजक सुनील दुबे, भाजयुमो जिला महामंत्री दिव्यांशु गौतम,सदर दक्षिणी मण्डल अध्यक्ष दीपक शर्मा, उदय प्रताप सिंह , प्रमोद कुमार सिंह, दुर्गा दास, राजन कुमार दास, अनवर अली शामिल हुए।




Recent Comments