राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया : थाना पहुंचते ही सीधे सिरिस्ता में पहुंचकर स्टेशन डायरी समेत लंबित कांडों का एक घंटा किया समीक्षा ।यूनिफॉर्म में 24 घंटा रहकर लंबित कांडों का करे निष्पादन अन्यथा निलंबन तय है।
उक्त बातें पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने मझौलिया थाने के कर्मियों को नसीहत देते हुए कही। औचक निरीक्षण से पदाधिकारी समेत कर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल था। आनन-फानन में वर्दी पहनते हुए सभी अधिकारी पहुंचे। आगे उन्होंने कहा कि यूनिफॉर्म में थाना के सिरिस्ता में रात भर एक साथ बैठकर पॉकेट डायरी का निष्पादन करते हुए लंबित कांडों का अनुसंधान व पेंडिंग कार्य को पूरा कर समय पर न्यायालय में केस डायरी प्रस्तुत करें। लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी । कार्य प्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो निलंबन तय है. । उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी अधिकारी इधर-उधर घूम कर अपना समय नहीं बिताएं लंबित कांडों का निष्पादन व कुर्की जब्ती अभिलंब करने वारंटीओं को गिरफ्तार कर जेल भेजने, अवैध शराब के ठिकानों एवं कारोबारियों पर सघन छापामारी अभियान चलाने, बैंकों की सुरक्षा ,ग्रामीण क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने, संभावित बाढ़ की आशंका पर अलर्ट रहने ,अपराधिक एवं असामाजिक तत्वों एवं थाना में बेवजह समय बिताकर बिचौलियों की भूमिका अदा करने वाले को सीधे जेल भेजने मे तत्परता दिखाएं उन्होंने कहा कि लापरवाह अधिकारी किसी भी कीमत में बख्शे नहीं जाएंगे ।अनुसंधान एवं विधि व्यवस्था में लापरवाही को लेकर उन्होंने सभी अधिकारियों को अलर्ट किया दूसरी बार निरीक्षण में सुधार नहीं हुआ तो बिना कारण पृच्छा सीधे कार्यवाई की जाएगी ।थाना में विधि व्यवस्था प्रभारी दरोगा सुनील कुमार सिंह एवं अनुसंधान प्रभारी दरोगा सज्जाद गद्दी के निर्देशन में सभी अधिकारियों को अलग अलग जिम्मेवारी स्वयं पुलिस अधीक्षक दिए ।वहीं समीक्षा के उपरांत थाना के लैंडलाइन फोन का डेड होने साफ सफाई अभिलेखों का संधारण में गड़बड़ी पर पुलिस अधीक्षक काफी नाराज दिखे थाना के पुरुष एवं महिला हाजत का जायजा लेते हुए मार्गदर्शन दिया इस मौके पर सदर डीएसपी पंकज कुमार रावत ,प्रभारी थाना अध्यक्ष सज्जाद गद्दी, दरोगा सुनील कुमार सिंह एवं थाना के पुलिस अधिकारी उपस्थित थे ।