
काम करते मजदूर
दो सौ से ज्यादा पेड़ एवं दर्जनों हाथी पाव डालन के वावजूद नही रूक रहा कटाव, ग्रामिणों में दहशत,
बाढ़ चीफ इंजीनियर व चेयरमैन सहित अन्य अधिकारियों ने लि स्थिति का जायजा
सिसवन(सिवान) साईपुर स्थित बांध के निचले सतह में चार दिनों से हो रहे कटाव को लेकर स्थिति पहले से ज्यादा भयानक हो चुकी है. कटाव इस कदर हो रहा है की स्थिति को देख बाढ़ अधिकारियों में हड़कंप मच गई है. इधर बांध की सतह को तेजी से कटाव करते हुए नदी के मुख्य धारा बांध तक पहुंच गई है जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. इधर कटाव को रोकने के लिए अब तक अधिकारियों ने दो सौ से ज्यादा पेड़ एवं दर्जनों हाथी पाव डालकर भोरे भरवा चुके हैं. बावजूद कटाव थमने का नाम नहीं ले रहा है. हालांकी सतह पर स्थित दर्जनों पेड़ों को अब तक नदी अपने आगोश में ले चुकी है.और तेजी से कटाव कर बांध के तरफ बढ़ रही है जिसको लेकर अधिकारियों व ग्रामिणों की निंद उड़ी हुई है. हालांकि एसडीओ की देखरेख में बांध पर दो दिनों से दर्जनभर बाढ़ अधिकारी कैंप कर रहे है.
इधर कटाव को रोकने के लिए जेसीबी एवं चार सौ से अधिक मजदूरों को लगाया गया हैं.
वही कटाव का जायजा लेने पहुंचे बाढ़ चीफ इंजीनियर प्रकाश दास एवं बाढ़ चेयरमैन एमपी ठाकुर बाढ़ एसी सहित छपरा सीवान गोपालगंज मोतिहारी पश्चिमी व पूर्वी चंपारण आदि विभिन्न जिलों से आए करीब दर्जनभर बाढ़ अधिकारियों ने कटाव को देख कहा स्थिति डेंजरस है. वही बाढ़ चीप ने तुरंत एक्सक्यूटिव व जेई को निर्देश देते हुए कहा कि कटाव को रोकने के लिए बांध के मिट्टी से पानी के संपर्क को तोड़ना होगा तब जाकर कटाव रोक पाना संभव हो सकता है.वावजूद जाल डालकर तत्कालिक रूप से गैवियन निर्माण कराने की निर्देश के बाद जेई ने सभी मजदूरों को गैवियन निर्माण कार्य में लगा दिए गए. वही मजदूरों ने बांध पर स्थित पेड़ों से जाल को बांधकर तब जाल को नदी में डालकर उसमें बोरे भरकर गैवियन निर्माण कार्य शुरू कर दिया. इधर चीफ ने कहा कि आज रात तक कटाव पूरी तरह रोक दी जाएगी. उन्होंने जेई व एसडिओ को बांध पर कैंप करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि और मजदूर की जरूरत लगे तो लगाओ लेकिन कटाव को किसी तरह कंट्रोल करो नहीं तो स्थिति घातक हो सकती है. हालांकि पेड़ों के टहनियां काटकर जहां नदी के तेज रफ्तार रूपी धार बांध से टकरा रही है उस तेज धार को महज कंट्रोल करने के लिए टहनिया डाले जा रहे हैं ताकि पानी की तेज रफ्तार को दूसरे दिशा में मोड़ा जा सके ताकी गैवियन का निर्माण हो सके. इधर नदी तेज रफ्तार में घट रही है जिसके चलते कटाव की गतिविधि तेज हो गई है.हालांकि चीफ इंजीनियर ने कहा कि फ्लड खत्म होते ही बड़े पैमाने पर गैवियन निर्माण कार्य कराई जाएगी.
इधर चेयरमैन व चीफ के निर्देश मिलते ही बांध पर जेई रफी उलहोदा अंसारी, एसडीओ विजय कुमार कृष्ण एवं एस्क्यूटी हरे कृष्ण प्रसाद, बाढ़ जेई रत्नेश मिश्रा, जेई रमन कुमार एवं ठेकेदार राजीव कुमार सिंह,प्रमोद कुमार सिंह, रंजय प्रसाद, रंजीत आदि लोगो को कैंप में रहने का निर्देश दिए तब तक की स्थिति सामान्य ना हो जाए.




Recent Comments