भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान
✍परवेज अख्तर/सिवान;
(सिवान) : भारतीय जनता पार्टी मैरवा में अभियान चलाकर 500 लोगों की सदस्य बनाया है। शुक्रवार को सेवतापुर पंचायत में सदस्यता अभियान चलाया गया। भाजपा नेता व पूर्व मंत्री डॉ. महाचंद्र सिंह के प्रतिनिधि उमेश सिंह के नेतृत्व में सेवतापुर मे शुक्रवार को 72 सदस्य बनाए गए। उन्होंने कहा कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है।