शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
✍परवेज अख्तर/सिवान;
हुसैनगंज(सिवान) : थाना क्षेत्र के फाजिलपुर में शुक्रवार को स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर एक पिकअप वैन से 98 पेटी शराब जब्त किया।
पुलिस ने बताया कि पिकअप पर चोकर लदा हुआ था। जब इसकी जांच की गई तो उसमें बोरी से ढका 98 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।
पुलिस ने मौके पर धंधेबाज को को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार धंधेबाज सारण जिला के मांझी थाना क्षेत्र के मंजय चौधरी बताया जा रहा है।
शराब संदीप चौधरी के घर से बरामद की गई। जब्त शराब की कीमत करीब पांच लाख बताई जा रही है। सामाचर प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी। छापेमारी दल में सअनि राजेश कुमार, सअनि जहांगीर खान आदि पुलिस बल मौजूद थे।
———