पानी भरने को लेकर हुयीं मारपीट, आधा दर्जन घायल

#परवेज अख्तर/सिवान;
हुसैनगंज (सिवान) : थानाक्षेत्र के छपियां मांझी टोला में बुधवार की दोपहर चापाकल से पानी भरने को लेकर हुई मारपीट में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों के घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार को दोपहर में छपियां बुजुर्ग मांझी टोला में नीरज कुमार गांव के हीं लालू मांझी के मकान के सामने लगे चापाकल से पीने के लिए पानी भरने गया। पानी भर ही रहा था कि लालू मांझी की पतोह पिंकी देवी ने चपाकल से बाल्टी निकाल कर दूर फेंक दिया। जब इस संबंध में नीरज के परिजनों ने लालू माझी से पूछताछ करने गये तो नीरज के परिजनों को लाठी डंडे से मारपीट कर नीरज और बेचू माझी का सिर फोड़ दिया। घायल नीरज ने बताया कि लालू माझी के दरवाजे पर दो सप्ताह पूर्व में सरकारी चपाकल लगा है। उस मुहल्ले में मात्र एक ही चपाकल लगा है।