मढ़ौरा. मढ़ौरा विधानसभा के भावी प्रत्याशी व भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह ने चीनी मिल खेल मैदान में फैले गंदगी की साफ साफाई कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वछता अभियान को मजबूती दिया. वुधवार को भाजपा नेता श्री सिंह ने आधे दर्जन पार्टी समर्थकों के साथ बिखरे फूल-कागज आदि कीसफाई कर खेल प्रेमी युवाओं को साफ सुथरा खेल मैदान को बना प्रोत्साहित किया. मालूम हो कि उक्त खेल मैदान में मंगलवार को भाजपा के जिला कार्य समिति की बैठक सम्पन्न हुयी थी. जिसमे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवालपार्टी के जिला प्रभारी मिथिलेश तिवारी के साथ पार्टी के दर्जनों विधायक-पूर्व विधायक व पार्टी संगठन के पदाधिकारियों ने शिरकत किया था. जिससे खेल मैदान में यत्र तत्र कचरा फैला हुआ था. इस मौके पर पार्टी के रामाशंकर प्रसाद उर्फ मिठू,राकेश सिंह उजाला, अनिल ठाकुरसमेत आधा दर्जन लोग शामिल थे.