
अमनौर(सारण)।देश में बढ़ती महंगाई के बिरुद्ध राजद कार्यकर्ताओ ने अमनौर में रोषपूर्ण प्रदर्शन किया. वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया. रविवार को राजद जिला अध्यक्ष सुनील राय के नेतृत्व में राजद के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने महंगाई के बिरुद्ध सड़क पर सड़क पर उतर विरोध जताया. राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखण्ड मुख्यालय के पास से चलकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का शव यात्रा निकालते हुए देश में बढ़ते पेट्रोल व डीजल सहित अन्य सामानों में बढ़ते दाम के बिरुद्ध कार्यकर्ताओ ने साइकिल,बैलगाड़ी व पैदल चलकर अमनौर बाजार होते हुए एचआर कॉलेज के पास पहुचे. जहा पीएम मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया. इस मौके पर राजद कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर सरकार के बिरुद्ध जमकर नारेबाजी किया. इस मौके पर राजद जिला अध्यक्ष सुनील राय ने कहा कि पेट्रोल 105 के पार हो गया,खाने का तेल 200 के पार हो गया है. गैस से लेकर सभी आवश्यक वस्तुओं का दाम आसमान छु रहा है. जो जनविरोधी है. आज देश मे सभी वस्तुओं के दाम दोगुना हो गए है.जनता महंगाई के कारण त्रस्त है।श. ऊपर से कोरोना महामारी की मार से जनता की कमर टूट गई है.भाजपा व जदयू के नेता गरीब गुरबो को गुमराह कर शोषण कर रहे है.लालू यादव व तेजश्वी यादव के नेतृत्व में ही गरीबी से बिहार को निजात मिलेगा. इस मौके पर उप प्रमुख बिबेका ननद राय,प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार महतो,राजद नेता राकेश सिंह, जिला महासचिव विजय कुमार विद्यार्थी मीडिया प्रभारी रणधीर कुमार प्रखंड महासचिव सनोज राय गोलू कुमार कार्यकर्ता जानकी राय बालम राय मोहम्मद मानसाद आलम रूपेश सिंह लाली सिंह,रितेश शर्मा,नितेश शर्मा दिलीप प्रसाद राकेश राय उपेंद्र राय प्रदीप कुमार रमेश कुमार युवा प्रखंड युवा अध्यक्ष सोनू कुमार यादव, युवा महासचिव रवि कुमार बीडीसी भुअर यादव,समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे.




Recent Comments