दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

पश्चिम चम्पारण जिला के मोतिहारी वाया पिपरा चौक जाने अनजाने में कुछ देर के लिए रणक्षेत्र मे तब्दील हो गया। इस बावत बताया गया कि ससुराल आया एक युवक के ससुराल में ताश खेलने के दौरान पुलिस वहाँ आ धमकी, पुलिस को देखते ही ताश खेलने वाले भागने लगे। इसी दौरान ससुराल आये युवक से पुलिस की झडप हुई। बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र पीपरा चौक पर ग्रामीण और पुलिस के बीच झड़प मे ससुराल आए युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की पिटाई से युवक की मौत हुई, जबकि पुलिस विभागीय अधिकारी कुछ भी बताने से कतराते रहे।