
छपरा। भारतीय जनता पार्टी छपरा सारण के जिला पदाधिकारी एवं मंडल प्रभारियों की बैठक भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 4 फरवरी से 14 फरवरी तक होने वाले मंडल प्रशिक्षण वर्ग की चर्चा की गई तथा सभी को जिम्मेवारी सौंपी गई। बैठक में जिला के सभी पदाधिकारी तथा मंडल प्रभारी उपस्थित हुए। सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग हेतु तैयारी करने की जिम्मेवारी दी गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, जयशंकर बैठा, डॉ धर्मेंद्र सिंह, तारा देवी, राजेश ओझा, लालबाबू कुशवाहा, महामंत्री शांतनु कुमार, अनिल कुमार सिंह, रामा शंकर मिश्र, जिला मंत्री वीरेंद्र पांडे, गायत्री देवी, सुपन राय, जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल आईटी सेल के संयोजक निशांत राज सह संयोजक नितिन राज वर्मा मंडल प्रभारी चैतन्य नाथ सिंह, गामा सिंह, त्रिभुवन तिवारी, जितेंद्र सिंह, मुकेश कुमार गिरी, इंदर राय, विमल कुमार सिंह, हरि नारायण सिंह, गुड्डू चौधरी, श्याम नंदन विद्रोही, उमेश तिवारी, नगर अध्यक्ष सुशील सिंह छपरा सदर अध्यक्ष विश्वास गौतम आदि उपस्थित हुए।




Recent Comments