एकमा प्रखंड क्षेत्र के 29 बूथों पर शांति पूर्वक 58.02 प्रतिशत हुआ मतदान, सोमवार को ई किसान भवन में होगी मतगणना
रिपोर्ट : के. के. सिंह सेंगर,
छपरा/एकमा (सारण) : पैक्स चुनाव के चौथे चरण में रविवार को एकमा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के 29 बूथों पर शांतिपूर्ण पैक्स चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान 58.02 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना सोमवार को ई किसान भवन में की जाएगी।
इस संबंध में एकमा बीडीओ सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. कुंदन ने बताया कि प्रखंड के
विभिन्न पंचायतों के 29 मतदान केंद्रों पर 11 पैक्स अध्यक्षों सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य के लिए सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को मतदान संपन्न हो गया। इस दौरान मतदान केंद्रों पर रविवार को महिला-पूरुष मतदाताओं ने कतारों में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को लेकर आधी आबादी कही जाने वाली महिला वोटरों में भी उत्साह देखने को मिली।
प्रखंड की चार पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध पहले ही निर्वाचित हो चुके हैं। शेष 11 पंचायतों में ही पैक्स अध्यक्ष का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ है।
इस बीच चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष व शांति पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु इन सभी पंचायतों में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. कुंदन के अलावा 11 पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, चार सेक्टर मजिस्ट्रेट, दो जोनल मजिस्ट्रेट, एक सूपर जोनल मजिस्ट्रेट सहित पुलिस पदाधिकारियों की टीम के द्वारा मतदान केंद्रों का भ्रमण कर जायजा लिया जाता रहा।
उधर मांझी प्रखंड के नचाप गांव में भी शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। जहां अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों क्रमशः पंकज सिंह व सुजीत सिंह के भाग्य का फैसला मत पेटी में बंद हो गया। मांझी और एकमा प्रखंडों में सोमवार को मतगणना संपन्न होगी।




Recent Comments