शराब की दुकान के विरोध में वार्डवासियों ने किया प्रदर्शन,कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
राजस्थान के बारां से फ़िरोज़ खान की रिपोर्ट
बारां, 07 अप्रेल। कोटा रोड स्थित गौतम काॅलोनी में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में वार्डवासियों ने विरोध जताते हुए वार्ड पार्शद प्रवीण सुमन की अगुवाई में प्रदर्षन किया और जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वार्डवासी धर्मेंद्र ओझा, आषु भार्गव, सुरेष भार्गव, सुनील गौतम, राजकिषोर षर्मा, रामेष्वर मीणा, भंवरसिंह सौलंकी, ओपी पारेता, संजय बंगाली, पुश्पेंद्र, मुकुट बिहारी, राकेश, मोहित दीक्षित, रिंकू गौतम, वीरू पारेता ने बताया कि ठेकेदार द्वारा जिस स्थान पर शराब की दुकान खोली जा रही है, वह बीच आबादी में है। इस क्षेत्र में पांच निजी स्कूल, तीन मंदिर, पार्क, राजकीय कार्यालय व व्यावसायिक शोरूम स्थित है। यह आर्दश र्काॅलोनी, नीलकंठ काॅलोनी, विद्या काॅलोनी, कृष्णा काॅलोनी, सिविल लाइन आदि काॅलोनियों का शांत क्षेत्र है। जिस मुख्य रोड पर शराब की दुकान स्थित है वहां से महिलाएं व बच्चे सुबह-शाम टहलने के लिए निकलते हैं। लेकिन अब शराब की दुकान खोले जाने उनकी असहजता व असुरक्षा का डर सताने लगा है। ज्ञापन में वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि पांच दिन में शराब की दुकान नहीं हटाई गई तो आंदोलन किया जाएगा। पार्षद सुमन ने बताया कि ज्ञापन देने से पहले राजस्थान वरिष्ट नागरिक बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमनारायण गालव को भी इस समस्या अवगत कराया गया। जिस पर उन्होंने कार्यवाही के लिए जिला कलक्टर को निर्देष दिए।