भेल्दी। पंजाब नेशनल बैंक की शाखा भेल्दी द्वारा सैकड़ों उपभोक्ताओं के बीच मास्क और सेनीटाइजर का वितरण किया गया। ब्रांच मैनेजर संजय कुमार ने खुद लोगों के बीच मास्क और सैनिटाइजर वितरण करते हुए लोगों को जागरूक किया। ग्रामीणों को बताया कि कोरोना महामारी से जागरूकता ही बचाव है। ऐसे में मास्क पहनने के बाद ही घरों से बाहर निकले मौके पर हेड कैशियर भोला जी मुन्ना भाई अमित कुमार अनुरोध है सोनू कुमार आदि उपस्थित थे।