बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

मढ़ौरा. गुरूवार को गौरा ओपी क्षेत्र के रामपुर में मुख्य मार्ग पर बोलेरो की ठोकर से एक बाइक सवार की मौत हो गई।जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।मृतक पानापुर थाना क्षेत्र के कोन भगवानपुर गांव के इब्राहिम मिया का 20 वर्षीय पुत्र अरमान अहमद बताया जा रहा है।जबकि गंभीर रूप से घायल साथी उक्त गांव का ही सत्येंद्र शर्मा का 22 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण शर्मा है।मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दोनो युवक नगरा से एक संबंधी के यहां से अपने घर पानापुर क्षेत्र के भगवान पुर गांव लौट रहे थे कि रास्ते मे रामपुर पेट्रोल पंप के नजदीक गौरा के तरफ से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने ठोकर मार दी।जहां पर एक बाइक सवार की मौत मौके पर हो गयी।जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।मौके से बोलेरो चालक फरार हो गया।सूचना पाकर स्थानीय पुलिस पहुंच मृतक को पोस्टमार्टम के लिये छपरा भेज दिया।वही गंभीर रूप से जख्मी अन्य बाइक सवार को भी समुचित इलाज के लिये पुलिस ने सदर अस्पताल छपरा भेजा दिया।