Θ बेतिया : TSUNSS (गोपगुट) बिहार “समान काम समान वेतन” एवं वेतन भुगतान में विलम्ब को लेकर कर सकता है मानव शृंखला का बहिष्कार
•न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार : TET STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ TSUNSS (गोपगुट) बिहार ने “समान काम समान वेतन”, D.EL.ED सत्र 2014-16/ 15-17 की परीक्षा अब तक नही लिए जाने एवं शिक्षकों के वेतन भुगतान में हो रहे विलम्ब आदि समस्याओं के मद्देनजर सरकार द्वारा आयोजित मानव शृंखला के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
उक्त बातें संघ के प्रदेश प्रवक्ता अश्विनी पाण्डेय ने कहीं।
मीडिया को इसकी जानकारी संघ के जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार “राउत” ने दी ।
प्रदेश प्रवक्ता अश्विनी पाण्डेय ने बताया कि सरकार माननीय न्यायालय के न्याय निर्णय समान काम समान वेतन को लागू ना कर के तथा शिक्षकों को ससमय वेतन ना देकर उनका शारीरिक आर्थिक व मानसिक शोषण कर उन्हें प्रताडित कर रही है जो कानून एवं मानवाधिकार का उलंघन है।
वही TSUNSS पo चo जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार “राउत” ने कहा कि D.EL.ED सत्र 2014-16/ 15-17 के प्रशिक्षु शिक्षकों का प्रशिक्षण पूरा होने एवं सत्र समाप्ति के बावजूद भी सरकार द्वारा अब तक परीक्षा नही ली गई।
जिससे शिक्षकों का प्रशिक्षण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का ह्रास हो रहा है जिसके चलते गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रभावित हो रही है साथ ही शिक्षकों को ग्रेड पे से वंचित होना पड़ रहा है जिससे उनको 5-7 हजार रुपये का मासिक नुकसान हो रहा है। सरकार, शिक्षा विभाग अपनी गलती के कारण शिक्षकों को परेशान कर रही है इससे सरकार की शिक्षक विरोधी मंशा स्पष्ट दिख रही है। सरकार 2014-16/15-17 के प्रशिक्षु शिक्षकों को विरमन तिथि से ही ग्रेड पे दे ।
ऐसे विभिन्न न्यायोचित माँग के समर्थन में TSUNSS गोपगुट संघ लगातार सरकार के विभागीय मंत्री एवं विभाग के सचिव, निदेशक आदि को ज्ञापन देकर न्याय की माँग करता रहा है किंतु सरकार एवं विभाग की उदासीनता से सारे मामले लम्बित हैं जिससे राज्य भर के शिक्षकों में सरकार के प्रति असंतोष व रोष व्याप्त है जिसको लेकर शिक्षक मानव शृंखला का बहिष्कार कर सकते हैं। इसके लिए 07 जनवरी को TSUNSS गोपगुट की राज्य स्तरीय बैठक बुलाई गई है जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।
सरकार यदि समान काम समान वेतन लागू करते हुए TSUNSS गोपगुट के मांगो को पुरा नही करती है तो शिक्षक मजबूरन आन्दोनल को बाध्य होंगे जिसकी सारी जवाबदेही सरकार की होगी। TSUNS बिहार (गोपगुट) पश्चिम चम्पारण






Recent Comments