दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
आज दिनांक 13 मई 2018 को मदरलालपरी गुप्ता हैंडीकैप्ड फाउंडेशन एवं दिव्यांग मानवाधिकार संगठन(कुम्हारपट्टी इलमराम चौक बेतिया) के तत्वावधान मे मातृत्व दिवस(मदर डे) के अवसर पर दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें करीब पचास दिव्यांग छात्रों के बीच सुप्रज्ञा गार्गी के द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा मैग्जीन का निःशुल्क वितरण किया गया। श्री अजितेंद्र कुमार झा उत्पाद निरीक्षक अरेराज द्वारा संस्था में बांटने हेतु इस मैग्जीन को डोनेट किया गया।बैठक में दिव्यांग मानवाधिकार संगठन के तहत सभी दिव्यांग जनों को एकजुट होने का संदेश निर्भय कुमार ने दिया। इस संस्थान के बैठक के अध्यक्ष सन्तोष कुमार ने बताया कि बिहार दिव्यांग विवाह योजना के तहत वर-वधु को सरकार के द्वारा एक – एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। बैठक में सभी दिव्यांगों ने दिव्यांग छात्रावास, दिव्यांग पेंशन व शिक्षा में अनदेखी में सुधार को ले जिला प्रशासन से मांग कि जाएगी। संस्था के सचिव अमित कुमार गुप्ता के द्वारा बताया गया कि सभी दिव्यांगों में कुछ खास होती है जो कि अब आपको पहचाननी है। अब अपनी एकता का परिचय देनी है। और इसको शिक्षा के माध्यम से ऊंचाई देनी है। इस बैठक में सचिव अमित कुमार गुप्ता, आजीवन मगर्दर्शक आदित्य कुमार गुप्ता, अध्यक्ष सन्तोष कुमार, लोकेश कुमार, बिनय चौबे,सुधीर कुमार, निर्भय कुमार गुप्ता, राहुल कुमार, कामेश्वर कुमार,एम आर विनेश कुमार बिहारी, सहित दर्जनों दिव्यांगजन उपस्थित थे।