बेतिया :– साठी:– KPL 4 का कप सेमरी साठी ने चनपटिया को पराजित कर अपने नाम किया ।

न्यूज इनपुट शमीम कमर रेयाज़ी साठी प.चंपारण बिहार :– कटहरी प्रीमियर लीग KPL के सीजन 4 का क्रिकेट टूर्नामेंट का भब्य आयोजन इस बार भी हुआ और आज मौका था फाइनल मैच का जो सेमरी साठी बनाम चनपटिया 11 स्टार खेला गया । इस 20 ओवर के मैच में टॉस जीत कर चनपटिया 11 स्टार के कप्तान मेराज आलम ने फील्डिंग करने का निर्णय लिया वही सेमरी साठी ने बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 141 रन बनाये । यह स्कोर फाइनल मैच के लिए बड़ा नहीं था इस के जवाब में चनपटिया की टीम बड़ी ख़ुशी और साहस के साथ मैदान पर उतरी परन्तु 142 रन भी नहीं बना पाई और जीतते हुए मैच को सेमरी साठी की झोली में डाल दिया ।
मुख्य अतिथि के रूप में ग्राउंड पर नरकटियागज के पूर्व विधायिका श्रीमती रश्मि वर्मा एवं SSB के कमांडेंट अजय कुमार रजक शामिल हुए और इन महनुभाओं के हाथों से पुरुस्कार वितरण किया गया । आस पास के इलाके से आये दर्शकों की भीड़ से ग्राउंड खचा खच भरा हुआ था । इस तरह से KPL 4 का टूर्नामेंट का आज समापन हुआ । इस अवसर पे श्री अहमद अली ,हरिश्चंद्र राव ,हफिज़ूर रहमान , डी.फसीहुद्दीन .डा.अब्दुल अहद , डॉ .नसीम अहमद , नसीम कमर ,वसीम ,सोहैल ,संदीप दुबे , मुनव्वर अदि की उपस्तिथि ने मैच को रोमांचक बनाया ।




Recent Comments