मढ़ौरा ।
थाना क्षेत्र के मिर्जापुर असोईयां में एक पीड़ित पति में अपनी पत्नी और बच्चों को बंधक बना लेने की प्राथमिकी दर्ज कराई है । असोईयां निवासी श्याम बाबू राय ने अपने पड़ोसी विजय राय, सरिता देवी, ओम प्रकाश राय, सुनैना देवी को आरोपित किया है । प्राथमिकी में कहा है कि उसकी पत्नी सुमन देवी अपने घर से मिर्जापुर बैंक गई थी । बैंक से जब काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो पर उसने खोजबीन शुरू की । पता चला कि उसकी पत्नी और बच्चों को उसके पड़ोसी ने अपने घर में बंधक बनाकर रखा है। जानकारी पर जब वह पूछताछ करने गया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और भगा दिया । मामले में पीड़ित ने आरोपियों पर अपनी पत्नी और बच्चों का अपहरण कर लेने की बात कही है । प्राथमिकी में घटना चार अप्रैल का बताया गया है ।




Recent Comments