तरैया में कैंडल मार्च निकाल कश्मीर में शहीद जवानों कों दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

तरैया(सारण)।15.02.2019:
कश्मीर के पुलवामा में भारत के सुरक्षा बलों हुए अबतक के सबसे बड़े आतंकी हमले में शहीद 44 जवानों की याद में आदर्श मध्य विद्यालय तरैया में शुक्रवार की संध्या श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।और शहीदों की याद में कैंडिल मार्च निकाला गया।जिसकी अध्यक्षता तरैया पैक्स अध्यक्ष प्रत्यूष प्रकाश उर्फ राहुल कुमार सिंह ने किया।बाजार के विभिन्न चौक-चौराहों पर कैंडिल सह आक्रोश मार्च निकाला गया।जिसमें पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये गये और कहा पाकिस्तान होश में आओ-होश में आओ।44 जवानों की मौत की खबर को लोगो ने देश पर हमला बताया और घटना की कड़ी निंदा किया गया।कैंडिल मार्च में पूर्व प्रमुख हरिशंकर सिंह,प्रमुख प्रतिनिधि मंटू सिंह, देवकुमार सिंह,अमरनाथ सिंह,रणविजय सिंह,राणा सिंह,अखिलेश यादव,हरिचरन महतो,राजू गुप्ता व अन्य मौजूद थे।