पश्चिम चम्पारण ब्यूरो रिपोर्ट:-

रोटरी क्लब बेतिया सेन्ट्रल द्वारा स्थानीय संत जेवियर हायर सेकेंडरी स्कूल के ऑडिटोरियम में स्कूल के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को विश्व ट्रॉमा दिवस के अवसर पर जिले के सुप्रसिद्ध हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ रोटेरियन डॉ उमेश कुमार के द्वारा अचानक कही भी किसी को हार्ट अटैक या किसी अन्य कारण से बेहोशी आने पर क्या क्या उपाय करना चाहिए समेत सीपीआर विधि की विस्तृत रूप से जानकारी पॉवर पॉइंट के माध्यम से दिया। इसके बाद डॉ उमेश ने एक मेडिकल सहायक को लेटा कर इस सीपीआर विधि का विस्तृत प्रशिक्षण भी दिया। डॉ उमेश कुमार ने सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सीपीआर विधि की सही जानकारी व जागरुकता एवं सही ईलाज के अभाव में बहुत सारे लोगों की असमय मृत्यु हो जाती हैं। अतः समाज के सभी जागरूक लोगों को इस सीपीआर विधि की जानकारी होनी चाहिए। जिससे समय पड़ने पर जरूरतमंद लोगों की जान की रक्षा की जा सके। स्कूल के प्राचार्य फादर आर्मस्ट्रांग ने इस तरह जानकारी देने के लिए डॉ उमेश कुमार एवं रोटरी क्लब बेतिया सेन्ट्रल को बहुत धन्यवाद दिया।इस अवसर पर फादर को बुके से सम्मानित किया गया एवं पर्यावरणविद रोटेरियन मनोज कुमार गुप्ता द्वारा दो स्वर्ण चंपा का पौधा भी भेंट दिया गया।
इस अवसर पर रोटरी अध्यक्ष सुजय कुमार सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष इकबाल रजा, शीला रंजन, अभिनव दत्त त्रिपाठी, अबू लैस, अभिषेक सिंहा, डॉक्टर सुमंत शेखर, डॉ रश्मि कुमारी , एस पी झा, देवरिषि शरण समेत कई रोटेरियन उपस्थित रहे।




Recent Comments