बेतिया – लौरिया:– मोटरसाइकिल बस भिड़ंत में मोटरसाइकिल चालक घायल

न्यूज़ इनपुट रविशंकर मिश्रा पंं. चम्पारण बेतिया बिहार :–
लौरिया रामनगर मुख्य मार्ग में बसवरीया ग्राम के पास एक बाईक दुर्घटना ग्रस्त होकर एक बिजली के पोल से जा टकराया ।बाईक पर सवार दोनों आदमी घायल हो गए ।स्थानीय समाजसेवी शब्बीर अहमद उर्फ मुन्ना भाई ने दोनों घायलों को तत्काल अपनी गाड़ी से लौरिया हस्पताल पहुँचाया ।चिकित्सक डा अफरोज आलम ने बताया कि दोनों घायलों में एक की स्थिति गंभीर है ।
घायलों की पहचान पराऊटोला बसवरीया पंचायत के डुमरा गांव निवासी ललन साह के पुत्र दीपक कुमार 20वर्ष एवं बड़ेलाल साह के पुत्र मुकुल कुमार अठारह वर्ष के रुप में हुई है ।

प्राथमिक ईलाज के बाद दोनों को बेहतर चिकित्सा के लिए बेतिया भेज दिया गया ।ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार इसी 24 अप्रैल को मुकुल के बहन की शादी है जिसके लिए वह रामनगर के महुई गांव में न्योता देने जा रहा था ।




Recent Comments