बेतिया – लौरिया:– दहेजलोभी पति व सास ससूर ने की विवाहिता की हत्या।

:एक ही घर में दो बहनों की हुई थी दो भाइयों का विवाह।
:छोटी बहन की बेल्ट से गला दबाकर हत्या। बड़ी बहन ने दर्ज कराई प्राथमिकी।
न्यूज़ इनपुट रविशंकर मिश्रा पंं. चम्पारण बेतिया बिहार :– लौरिया थानाक्षेत्र के गोबरौरा पंचायत के बाघलोचना गाँव में एक नवविवाहिता की हत्या ससुरालवालों ने बुधवार के अहले सुबह कर दी। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दी है । इधर हत्या करने के बाद पति, सास व ससुर घर से फरार हैं । हत्या की प्राथमिकी मृतका की बड़ी बहन जो जेठानी भी है ने कराई है । इस बावत थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि मृतका शिकारपुर के सिसई मंगरही निवासी शम्भू महतो की दो पुत्रियों की शादी बघलोचना के परमा महतो के दो पुत्रों से 3 वर्ष पूर्व एक ही दिन हुई थी ।

बड़ी बेटी ललिता की शादी अजय से और छोटी बेटी 20 वर्षीय सुमन की शादी गोविंद से हुई थी ।इधर दो माह पूर्व ही ललिता पहली बार गौना कराकर ससुराल आई थी । इधर ससुराल वाले लगातार सुमन को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे । दहेज में बार सामानों की मांग कर रहे थे । वहीं मायके पक्ष यथा शक्ति दहेज भी दिया था । लेकिन दहेज लोभियों ने बुधवार के अहले सुबह सुमन। का बेल्ट से गला दबाकर हत्या कर फरार हो गए हैं । मृतका की बड़ी बहन व जेठानी ललिता ने सास, ससुर व देवर पर गला दबाकर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है । विदित हो कि मृतका 3 बहन थी , जहाँ सबसे बड़ी बहन की भी शादी बगल वाले घर में हुई है । इधर घटना के समय मृतका के ज्येष्ठ घर से बाहर गए हुए थे । पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए धर पकड़ अभियान में लगी है ।