पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट –

चनपटिया : प्रखंड स्थित कुमारबाग ओपी ने लॉक डाउन के अनुपालन के लिए आज विशेष अभियान चलाया . ओपी प्रभारी राजीव रजक ने इस अभियान का कमान स्वयं संभाला और चनपटिया बेतिया मुख्य मार्ग पर ओपी के सामने वाहनों की सघन जांच की और लॉक डाउन को अकारण तोड़ने वालों पर सख्ती भी दिखाई . प्रभारी ने बताया कि कई वाहन चालकों और दुपहिया चालकों को सख्त हिदायत के साथ मुक्त किया गया . लाक डाउन से आम जनों को ही फायदा है अतः लोगों को चाहिए कि वे सरकार और स्वयं की सहायता करते हुए इस नियम का पालन करें. बताते चलें कि रजक ने कुछ दिन पूर्व समाजसेवियों के साथ मिलकर मास्क का भी वितरण किया था. रजक के अनुसार यह सख्ती धीरे-धीरे और बढ़ती जाएगी, लोगों से आग्रह है कि वे पुलिस प्रशासन और सरकार का सहयोग करें.