रामनगर : कस्बे में पिछले 27 वर्षों से संचालित पुरानी बाजार स्थित फ्रेंड्स एकेडमी विद्यालय ने एक नया कीर्तिमान रच दिया है. यह विद्यालय इस छोटे कस्बे में ही छात्रों को अपने वेबसाइट एवं ऐप के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा दे रहा है. इसकी जानकारी देते हुए विद्यालय के उप प्राचार्य पुलकित झुनझुनवाला ने बताया कि विद्यालय सदैव छात्रों एवं अभिभावकों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहा है और रहेगा भी. इसी कड़ी में हम अपने वेबसाइट के माध्यम से छात्रों को घर पर ही ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध करा रहे हैं जिससे उनकी पढ़ाई पीछे ना हो और वह पाठ्यक्रम को समय पर पूरा कर सकें. उन्होंने आगे बताया कि छोटे कस्बे में किया जाने वाला यह प्रयास प्रारंभिक काल में थोड़ा कठिन था परंतु अभिभावकों और छात्रों को ऐप के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई और अब विद्यालय के सैकड़ों छात्र इसका लाभ उठा रहे हैं. शिक्षक भी घर से ही इस वेबसाइट और ऐप के माध्यम से छात्रों को पढ़ा पा रहे हैं. इस बाबत कुछ अभिभावकों से फोन पर राय ली गई तो कई अभिभावकों ने विद्यालय के इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा इस छोटे से कस्बे में यह प्रयास हमारे लिए अद्भुत और अद्वितीय है. श्री झुनझुनवाला ने बताया कि हम बार-बार अपने वेबसाइट और ऐप के माध्यम से लोगों से अपील भी कर रहे हैं कि वह घर में रहें, स्वस्थ रहें ,सुरक्षित रहें. वाकई में फ्रेंड्स एकेडमी एवं श्री झुनझुनवाला की यह पहल रामनगर जैसे कस्बे में एक मील का पत्थर साबित होगी.





Recent Comments