मढौरा में छापेमारी करने गयी SIT पर फायरिंग, दो पुलिसकर्मी शहीद

(फायरिंग के बाद घायल जवान)

दैनिक खोज खबर, छपरा

सारण जिले के मढौरा थाना क्षेत्र में छापेमारी करने गयी एसआईटी की टीम पर अपराधियो ने अंधाधुंध फायरिंग की। अपराधियों द्वारा किये गए इस फायरिंग में दो पुलिस कर्मियों के शहीद हुए हैं।

बताया जा रहा है कि एसआईटी के सब इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार शाह व सिपाही मोहमद अफरोज शहीद हुवे हैं जबकि इस गोलीबारी में गंभीर रुप से घायल रजनीश का प्राथमिक उपचार किये जाने के बाद उसे पटना रेफर किया गया है.

फिलहाल इस घटना के बारे में पुलिस के आला अधिकारी कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं, मगर अपराधियों के गोलीबारी के इस घटना के बाद मढौरा में बड़े संख्या में फोर्स तैनात किए गए है।