भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती एक सभा आयोजित कर मनाई गई

अमनौर /सारण
भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य समाजिक कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनाया. मंगलवार को प्रखंड के गोसी अमनौर गांव में एक सभा आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तैलचित्र पर कार्यकर्ताओं ने फुल मालाएं चढा कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. उक्त मौके पर लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तिव व कृतित्व पर प्रकाश डाला. कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. उक्त मौके पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, महामंत्री अभिषेक सिंह, संजीव सिंह, अमरेन्द्र नारायण ललन, बलिराम तिवारी, पप्पु सिंह,अरविन्द सिंह, शंभु पाण्डेय, पैक्स अध्यक्ष अजीत सिंह, शुभम सिंह, राणा सिंह, अमरेन्द्र सिंह कश्यप, आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए.