दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
मैनाटांड़ प्रखंड अंतर्गत भंगहा पंचायत के वार्ड नंबर एक धूमाटांड में सात निश्चय योजना अंतर्गत नाली निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें लोकल बालू एवं दो नम्बर इट का इस्तेमाल किया जा रहा है। बीडियो द्वारा काम रोक देने के बावजूद भी कुछ दिनों से कार्य जोर-शोर से शुरू
इसको लेकर मैनाटांड़ प्रखंड विकास पदाधिकारी राज किशोर प्रसाद शर्मा ने जेईई को जांच कर काम रुकवाने का आदेश दिया था लेकिन इधर कुछ दिनों से काम जोर-शोर से फिर चालू कर दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया लक्ष्मी का आशीर्वाद है इसलिए कार्य गलत होने के बावजूद भी फल फूल रहा है नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि सभी कार्य लक्ष्मी पूजन के बदौलत फल फूल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बालू बंद होने के बावजूद भी बालू कहां से उपलब्ध हो रही है यह अपने आप में एक प्रश्न चिन्ह है।
क्या बोलें प्रखंड विकास पदाधिकारी
इस संबंध में मैनाटांड़ प्रखंड विकास पदाधिकारी राज किशोर प्रसाद शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि काम रुकवा दिया गया था लेकिन कैसे चालू हो गया है इसकी जानकारी मुझे भी नहीं मैं इसकी जांच करवाता हूं।




Recent Comments