दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
मैनाटांड प्रखंड अंतर्गत पंचायत टोलाचपरीया के वार्ड नं 5 में हर घर नल का जल योजना का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी राज किशोर प्रसाद शर्मा ने फीता काटकर किया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सात निश्चय योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने का आदेश दिया और उन्होंने कहा कि सात निश्चय योजना से गाँव में शहरो जैसी सुविधा विकसित होगी। इसके अंतर्गत गली-नली, शौचालय इत्यादि का निर्माण और स्वच्छ पेयजल प्रमुखता से उपलब्ध कराया जाना है। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना सरकार की अति महत्वकांक्षी योजना है इस योजना में मुख्य रूप से गली-नली पक्कीकरण निश्चय योजना, घर का सम्मान, हर घर नल का शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की बात प्रमुखता से की गई है। जिसमें ग्राम पंचायत का रोल अहम होगा। जिससे गाँव शहरों की तर्ज पर विकसित होगी और वैसे लोगो का पलायन रूकेगा जो गाँवों में सिर्फ शहरी सुविधाएं नहीं होने के चलते छोड़ देते है। उनका पलायन भी रूकेगा। जिससे गाँव में चहल-पहल बरकरार रहेगा। इस दौरान मुखिया वार्ड सदस्य तथा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।