पितृ दिवस पर विशेष:-

बेतिया : जिले के प्रख्यात सर्जन एवं जाने-माने चिकित्सक डॉक्टर मोहिनी सिन्हा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया है. पितृ दिवस के अवसर पर डॉ सिन्हा ने अपने अनुभव दैनिक खोज खबर से साझा किए. श्री सिन्हा ने कहा कि लोग कहते हैं कि हर सफलता के पीछे किसी-न-किसी स्त्री का हाथ होता है लेकिन मैं कहता हूं कि मैं जो कुछ भी हूं आज अपने पिता के त्याग,समर्पण और बलिदान की बदौलत हूं. मेरे पिता डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने मुझे इस योग्य बनाया है कि आज मैं जिले में इस स्थान तक पहुंचा हूं.बताते चलें कि डॉक्टर सिन्हा चंपारण में सबसे बड़े सर्जन के रूप में ख्यात हैं. इन्होंने अनेक ऐसे सर्जरी किए हैं,जो असंभव थे और यह सबसे युवा और सफल सर्जनों में से एक माने जाते हैं. पितृ दिवस के अवसर पर उन्होंने लोगों से पिता को सम्मान देने, आदर करने तथा उनके बताए रास्ते पर चलने का आग्रह किया. डॉक्टर सिन्हा ने बताया कि हम चाहे कितना भी बड़े हो जाएं लेकिन माता- पिता से बड़े नहीं हो सकते.हमें इनकी आदर करनी चाहिए और उन्हें ईश्वर के समान पूजना चाहिए.