तरैया 30.06.2020

मंगलवार को अस्पताल परिसर में एएनएम के साप्ताहिक बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने बताया कि रेफरल अस्पताल में कन्या के जन्म लेने पर मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत दो हजार रुपये मिलेंगे और 02 वर्ष की आयु वाली जिस कन्या का सम्पूर्ण टिका करण हो जायेगा उसे भी दो हजार रुपये मिलेंगे।एएनएम को निर्देश देते हुए कहा कि आप लोग इसके लिए लोगो को जागरूक करें।एएनएम अब एनसीडी के तहत बीपी,शुगर और कैंसर के मरीजो की खोज करेगी।और उनकी डाटा अपलोड करेंगी।प्रखण्ड के 124 आँगनबाड़ी केंद्रों पर 100% टीकाकरण अभियान चल रहा है।जिसकी मुनिटिरिंग चिकित्सा प्रभारी ने किया।और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिया।प्रभारी ने बताया कि सभी केंद्रों पर परिवार नियोजन के सभी साधन जैसे गर्भनिरोधक साप्ताहिक गोली छाया,माला एन,अंतरा सुई एवं अन्य संसाधन उपलब्ध है।उक्त मौके पर स्वस्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर गिलानी, बीसीएम मुकेश कुमार यादव,निकेश दुबे सहित अन्य मौजूद थे