राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मझौलिया। थाना क्षेत्र के परसा पंचायत के डुमरिया गांव में एक नाबालिक लड़की का यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़िता ने थाने में एक आवेदन देकर दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।वही प्राथमिकी दर्ज होने के उपरांत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक को पकड़कर सोमवार के दिन जेल भेजा है जबकि दूसरे को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी जारी है।इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि परसा डुमरिया गांव के अशर्फी ठाकुर के मकान में संतोष महतो एक कंप्यूटर से डाउनलोडिंग हेतु दुकान चलाया करता था। इसी बीच उनकी पुत्री को नशा खिलाकर उसका नंगा फोटो तैयार कर लिया ।वही नंगा फोटो तैयार करने के उपरांत फोटो दिखाकर उसके साथ कई महीनों यौन शोषण करता रहा। डरी सहमी लड़की इसकी सूचना जब अपने परिजनों को दी तो परिजनों ने थाने में इसकी आवेदन सौंपी। बताया जाता है कि उस लड़की का नंगा फोटो भी फेसबुक व्हाट्सएप ग्रुप लड़के द्वारा भेज कर उस पर दबाव बनाने का लड़के द्वारा भरपूर कोशिश की गई। लड़की के परिजनों द्वारा थाने में आवेदन देकर मुख्य आरोपी संतोष महतो एवं रामबाबू महत्व के ऊपर कांड संख्या 227/19 धारा 376 ,511,354, दर्ज कर पोस्को एक्ट के तहत संतोष महतो को जेल भेजा गया है।इसकी जानकारी थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने दी।




Recent Comments