पंचायत समितियों की बैठक में की गई विकास कार्यों की समीक्षा।

राजापाकर(वैशाली): प्रखंड मुख्यालय राजापाकर के परिसर में पंचायत समिति के बैठक आयोजित की गई .जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख ललिता देवी ने किया तथा संचालन वीडियो राजीव रंजन कुमार ने किया. मौके पर पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, प्रखंड के पदाधिकारी उपस्थित हुए. बैठक में पूर्व के बैठक की संपुष्टि ,प्रखंड में चल रहे विभिन्न कार्यों सात निश्चय ,शौचालय निर्माण, मनरेगा ,स्वास्थ्य ,शिक्षा, आवास आदि योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई .बैठक में अनेक प्रस्ताव भी पास किए गए. पंचायत समिती सदस्य यदुनंदन राम ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में रोगी कल्याण समिति को भंग कर नया समिति बनाने का प्रस्ताव दिया .प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने फसल सहायता योजना में सभी किसानों को ऑनलाइन आवेदन करने की जानकारी दिया. शौचालय निर्माण के अनुदानित राशि भुगतान में अनियमितता का कई सदस्यों ने आवाज उठाया. वीडियो राजीव रंजन ने सभी पंचायत सचिव मुखिया ओं को नल जल योजना को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. मौके पर उपस्थित उप प्रमुख विभा देवी, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद शर्मा, देवेंद्र प्रसाद सिंह, प्रमोद सहनी, नवल किशोर सिंह, डॉ राजेश कुमार, राम प्रवेश राय, नथनी प्रसाद सिंह, रमेश सिंह, यदुनंदन राम सहित अनेक लोग शामिल है.