बांध टूटने के बाद तेजी से फैल रहा बाढ़ का पानी, सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे लोग
पानापुर (सारण)। प्रखंड क्षेत्र में गंडक नदी की बाढ़ ने स्थिति गंभीर कर दी है। भगवानपुर के समीप सारण तटबंध टूटने के बाद बाढ़ का पानी तेजी से पानापुर प्रखंड के विभिन्न इलाकों में फैल रहा है। कई गांवों में बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच गया है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।बाढ़ का पानी लगातार फैलने से निचले इलाकों के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।अबतक सरौजा भगवानपुर,वृत भगवानपुर, चकिया,खजूरी, सतजोड़ा, पकड़ी,नरोत्तम, सहवाजपुर, दुबौली, धेनुकी, धोबवल, बसंतपुर, फतेहपुर सहित दर्जनों गांवों में पानी के प्रवेश करने से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।जिसके कारण कई परिवार अपने घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को मजबुर हैं। सड़कें और गांव की गलियां भी पानी में डूबने लगी हैं। जिससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है।बाढ़ के पहले दिन ही पानी में डूबने से दो युवकों की मौत की घटना से क्षेत्र में पहले से ही मातम का माहौल है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया और लोगों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।प्रशासन एवं स्थानीय लोग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। ग्रामीणों से सुरक्षित स्थानों पर जाने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है।






Recent Comments