नवादा : थाना में दुष्कर्म व हत्या का आरोपी फरार, छानबीन में जुटी पुलिस

रिपोर्ट – सन्नी भगत /नवादा : हिसुआ थाना से नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवक सोनू फरार हो गया ।

बताया जा रहा है कि दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार सोनू नामक युवक थाने में बंद था। इसी दौरान वह शौचा जाने के लिए कहा काफी देर बीत जाने के बाद दुष्कर्म व हत्या का आरोपी गिरफ़्तार युवक शौचालय से बाहर नहीं आया तो पुलिस ने शौचालय का दरवाजा खटखटाया अंदर से कोई जबाब नहीं आने पर थाने में स्तिथ शौचालय को ज़बरन खोलकर देखा तो वह खिड़की के रास्ते फरार हो गया था वहीं इस घटना के बाद से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। ओर पुलिस की इस कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ी हो गई है ।

दरअसल हिसुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में पिछले दिनो रात घर में सो रही बच्ची को उठाकर दो लोग ले गए थे और उसके साथ दुष्कर्म किया ओर उसकी हत्या कर शव को गाँव के बघार में फ़ेक दिया था। इतना ही नहीं दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या कर शव को प्लास्टिक की बोरी में बाँध कर गाँव के बघार में फ़ेक दिया था।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी सोनू और गोरेलाल राजवंशी को गिरफ्तार किया था। वहीं पूछताछ में दोनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या की बात स्वीकार कर ली थी। दोनो हाजत में बंद थे। इसी दौरान शौचालय जाने के बहाने आरोपी सोनू फरार हो गया ।जिसके बाद से उसकी तलाश में पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है.