मझौलिया से राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट –

मझौलिया संवाददाता। प्रखंड के हरपुर गढ़वा पंचायत में डीलरों की मनमानी से उपभोक्ता परेशान,उपभोक्ताओं का कहना है कि हमलोगों का डीलर पिला कार्डधारी को राशन नही दे रहा है,और किसी किसी कार्ड पर दे भी रहा है तो कम आनाज दे रहा है, हम गरीब क्या करें,भूखे मरे क्या? उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत मुखिया साजदा तबस्सुम पति अलीअसगर से की,इन उपभोक्ताओं की परेशानी देख इसकी सूचना अलीअसगर ने मझौलिया प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार को दिया, सूचना पर पहुचे वीडियो ने कई जनवितरण दुकानदार के भंडारन को जांच किया तो कई अनियमितता उजागर हुई।जिसपर वीडियो ने शख्त निर्देश देतें हुये अविलंब सभी उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द राशन देनें की बात कही साथ ही चेताया कि किसी तरह की कोई गड़बड़ी पाई गई तो तुरंत प्रशासनिक कार्यवाही की जायेगी,इस जांच के दौरान मुस्तकीम डीलर व सकील डीलर के स्टॉक पंजी में गड़बड़ी को लेकर कड़ी फटकार लगाते हुये वीडियो ने राशन वितरण करने का निर्देश दिया।इस जांच से सभी जनवितरण दुकानदारों में हड़कंप सा मचा हुआ है,साथ ही वीडियो चंदन कुमार के द्वारा जनवितरण दुकानों की जांच कर राशन वितरण करने के निर्देश देनें पर उपभोक्ता खुश नजर आये।उधर लालसरैया पंचायत के वार्ड नम्बर पन्द्रह के दर्जनों पिला कार्डधारी महिलाओं ने जमकर नाराजगी जताते हुये कहा कि इस महामारी में डीलर राशन नही दे रहा है।जिससे हमलोग काफी परेशान है।