राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

आक्रोशित ग्रामीणों ने रोका कार्य।
संवेदक के आश्वासन पर सड़क निर्माण कार्य हुआ चालू
मझौलिया प्रखंड अंतर्गत करमवा पंचायत वार्ड नंबर 1 ग्रामीणों की निगरानी में हो रहा है सड़क निर्माण कार्य
मझौलिया थाना क्षेत्र के करमवा वार्ड नंबर 1 में हो रहे प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना के तहत हो रहे सड़क निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप गुणवत्ता नहीं होने पर भड़के ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रोक दिया। भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा,अखिलेश कुमार किशोरी साहनी ,जीवित साहनी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि आनंद कंस्ट्रक्शन द्वारा सड़क निर्माण में मानक के अनुरूप गुणवत्ता नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक द्वारा अनियमितता बरती जा रही है ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। संवेदक आनंद कुमार के आश्वासन पर ग्रामीणों की निगरानी में निर्माण कार्य पुनः शुरू हुआ।संवेदक का कहना है कि ग्रामीण अपनी देखरेख में काम करावे बताते चलें कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण योजना के तहत 1300 फिट सड़क निर्माण हो रहा है जिसकी प्राक्कलन राशि एक करोड़ 26 लाख बताई जाती है।