सारण :लोक आस्था के महापर्व के गरीब व्रती को विधायक ने किया गेहूँ व कपड़ा वितरण 

#दैनिक खोज खबर डेस्क 
अमनौर 
आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर स्थानीय विधायक ने  सैकड़ों  गरीब छठव्रती महिलाओं के बीच गेंहू व साड़ी का वितरण किया. रविवार को भगवती मंदिर, गोसी अमनौर परिसर में  धर्मपुर जाफर पंचायत के सैकड़ों महिलाओं को प्रति पांच किलोग्राम गेंहू तथा एक-एक साड़ी का वितरण अमनौर के भाजपा विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने अपने निजी कोष से वितरण किया. उक्त मौके पर भाजपा विधायक शत्रुघ्न तिवारी ने कहा कि गरीबों का सेवा करना ही मेरा पहला धर्म है. गरीब, दलित, शोषित व मजदूरों की सेवा के लिए ही राजनीति में आया हूँ. उक्त मौके पर मुख्य रूप से पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष  डॉ सत्येंद्र सिंह, सतनारायण सिंह,पूर्व मुखिया  ओमप्रताप सिंह उर्फ बबुआ जी, राजेश कश्यप, शंकर भगवान ओझा, धनंजय वर्मा आदि लोग उपस्थित थे.