मझौलिया से राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट :-

जरूरतमंदों के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेगा।।

मझौलिया में अल नसर फाउंडेशन के तहत लगभग 50 गरीब अनाथ जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन किट का वितरण किया गया। सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुये इस वैश्विक महामारी में लगभग 50 से अधिक गरीब परिवारों को चिन्हित कर राशन किट का वितरण किया गया।जिसमें सभी समुदायों के लोग शामिल थे।इस कीट वितरण के दैरान असरफ हसन खान ने बताया कि इस फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य गरीबों, अनाथ असहाय,जरूरत मंदो का मदद करना है । फाउंडेशन के द्वारा निजी कोष से वितरण किया गया है । साथ ही
उन्होंने लोगों को ज्वलंत वैश्विक महामारी से बचने के लिए लक डाउन का पालन करने व घरों में रहने की अपील की।इस मौके पर खालिद इकबाल,फैयाज खान,स्वैब आलम,मुहम्मद सलमान,अल्ताफ राजा ,मोकिरम इकबाल सहित फाउंडेशन के सभी सदस्य उपस्थित थे।