मझौलिया से राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट :-

प्रखंड क्षेत्र के सरिसवा बाजार में करोना महामारी को लेकर कोई भय नहीं है ।यहां पर सोशल डिस्टेंस का भी कोई मामला नहीं दिख रहा है।इस बाजार में मेले जैसे नजारा देखी जा रही है ।सुबह 6 बजे से ही किराना दुकान सब्जी की दुकान कपड़े की दुकान वगैरह खुल जाते हैं एवं बिना सोशल डिस्टेंस के पालन किए हुए लोग सामान की खरीदारी कर रहे हैं। मानो कि यहां पर करोना महामारी बीमारी का कोई भय ही नहीं है ।जहां पूरा देश में लॉक डाउन चल रहा है वही सरिसवा में लॉक डाउन नाम का कोई असर नहीं दिख रहा है ।बता दे कि इस बाजार में सिकटा ,सुगौली,रामगढवा,प्रखण्ड के सीमावर्ती इलाकों के लोग बाजार करने आते है।इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार से पूछने पर उन्होंने बताया इस मामले की जानकारी उन्हें हुई है जल्द ही सब्जी मंडी को दूसरे जगह कराया जायेगा एवं जो भी दुकानदार नहीं मानेंगे उन पर प्रशासन सख्ती से पेश आएगी एवं जिन दुकानदार सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करते हुए पकड़े जाएंगे उन पर प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी।